गांगड़तलाई: पांच महुडा में एक स्कूटी से 98 पव्वे शराब हुई बरामद, चालक फरार
गुरुवार देर रात 11 बजे मिली जानकारी अनुसार सल्लोपाट थाना क्षेत्र मे पुलिस की जीप देखकर स्कूटी चालक स्कूटी छोड़कर भाग गया। पुलिस की टीम रात में पांच महुड़ा तक गुजरात सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी चालक को आता देख पुलिस ने गाड़ी की हेड हेडलाइट चालू की। लाइट जलते ही आरोपी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्कूटी में सफेद कट्टे में 98 पव्वे शराब भरी