भिवानी: ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष के सवाल उठाने पर भिवानी में शिक्षा मंत्री ने कहा, 'ऐसे लोगों की बुद्धि है मंद'
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों को कहा कि इस प्रकार के लोग अपने आप के भी नहीं है, जो राष्ट्र हित के मुद्दों पर राजनीति करते है। वही उन्होंने कहा कि एसवाईएल का 3 लाख एकड़ पानी पंजाब को अपने छोटे भाई हरियाणा को देना चाहिए, जो कि बहकर पाकिस्तान की तरफ जा रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार पर पानी को लेकर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।