भिवानी: शिक्षा मंत्री का बयान, ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले अपने आप के भी नहीं
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत हरियाणा प्रदेश ना केवल इसे लागू करने वाला पहला प्रदेश बना है, बल्कि उद्यमिता का सैलेबस लागू करने के मामले में भी हरियाणा पहला राज्य बनने जा रहा है। इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक कक्षा में पढऩे वाले बच्चों को उद्यमिता के सैलेबस के तहत तीन-तीन माह की ट्रेनिंग देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाया।