दरभंगा: दरभंगा के वार्ड 32 में कचरा उठाव ठप, सड़क पर कचरा डालकर पार्षद प्रतिनिधि ने किया विरोध।
दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 32 में कचरा उठाव व्यवस्था ठप होने से लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। वार्ड पार्षद निखत परवीन के प्रतिनिधि ने नगर निगम प्रशासन के विरोध में मुख्य सड़क पर कचरा डलवाकर प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से सड़क से कचरा हटाया गया।