दरभंगा: होली रोजरी कैथोलिक चर्च में शांति और श्रद्धा से मनाया गया गुड फ्राइडे, ईसाई धर्मावलम्बियों ने निकाली क्रूस यात्रा
दरभंगा। ईसा मसीह के क्रूस (सलीब) पर चढ़ाए जाने और उनके बलिदान की याद में मनाया जाने वाला पुण्य शुक्रवार शांति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुड फ्राइडे को लेकर दरभंगा के कैथोलिक समुदाय के ईसाइयों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दोनार स्थित स्थानीय होली क्रॉस स्कूल के प्रांगण से क्रूस यात्रा निकाली गई।