शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्भो में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में कार्य प्रगति का सीएस बेगूसराय ने किया निरीक्षण
शाम्हो में निर्माणाधीन सीएचसी भवन में कार्य प्रगति का सीएस बेगूसराय ने किया निरीक्षण। जानकारी मुताबिक मंगलवार को करीब एक बजे दिन में सीएस बेगूसराय अशोक कुमार शाम्हो पहुंच गए। उन्होंने अपने टीम और पीएचसी शाम्हो के प्रभारी डा निशांत कुमार के साथ मिलकर निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।