शाम्हो में आंधी पानी के कारण बंद हुई बिजली सात घंटे बाद हुई बहाल। खबर मुताबिक शुक्रवार करीब बारह बजे दिन में शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश के कारण कयी पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली तार पर गिर गयी। इसके कारण सूर्यगढ़ा से शाम्हो के पावर सप्लाई स्टेशन की बिजली सुरक्षा कारणों से विभाग द्वारा बंद कर दी गई।