बदायूं: इकराम नगर गौटिया गांव के पास पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | May 9, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के बरेली बदायूं हाईवे पर इकराम नगर गौटिया गांव के पास ईटो से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठे युवक 26 वर्षीय राजवीर पुत्र विष्णु दयाल निवासी ग्राम सिरोही थाना भमोरा जनपद बरेली की मौके पर ही मौत हो गई।