हमीरपुर: उमराहट मामले में चौकी इंचार्ज को किया गया लाइन हाजिर, कई उपनिरीक्षक भी इधर से उधर
गत दो दिसंबर को उमराहट गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले में ग्रामीणों द्वारा चौकी इंचार्ज की छीनी गई पिस्टल और एक सिपाही को मरणासन्न करने की घटना के करीब 25 दिन बाद पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा ने हरौलीपुर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा 20 उपनिरीक्षकों का अलग-अलग थाना व कोतवाली में स्थानांतरण किया गया है। कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट में