पनागर: अमझर घाटी में हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को मारी टक्कर, युवती घायल
खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमझर घाटी में बीती शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी अर्टिका कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब डिंडौरी निवासी कार एसेसरीज व्यवसायी आशुतोष श्रीवास्तव (34) अपनी बहन आयुषी और जीजा दीपेंद्र राठौर को जबलपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। दोपहर करीब 12:45 बजे जब वे अमझर घाटी पहुंचे, तब मोबाइल नीचे गिर जाने