कोतवाली थाना क्षेत्र में हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात 02 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बड़े फव्वारा के पास निवासी अरविंद परमार ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर के सामने नाली के पानी के पाइप को लेकर विवाद हुआ था।