खुरई: सिविल न्यायालय में लोक अदालत का हुआ आयोजन, 146 मामलों के निपटारे के साथ 58 लाख रुपये के प्रकरणों में हुआ समझौता
Khurai, Sagar | Mar 9, 2024 नेशनल लोक अदालत का आयोजन खुरई की सिविल न्यायालय में किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव, न्यायाधीश रूचिता सिंह, आरती आर्य, सौम्या विजयवर्गीय, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व अन्य आधिकारी मौजूद रहे। लोक अदालत में लगभग 58 लाख रुपये के 146 मामलों का निराकरण किया गया।