खुरई: महाशिवरात्रि पर खुरई में निकली भगवान भोलेनाथ की महा बारात, एक लाख से ज्यादा लोग देखने के लिए जुटे
Khurai, Sagar | Mar 8, 2024 शुक्रवार को दोपहर खुरई में निकली भगवान शिव की महा बारात, जिसमें बारातियों सहित देखने वालों की एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। शिव बारात में लगभग 100 से ज्यादा झांकियां निकाली गई। शिव जी के साथ महाकाली, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी की चलित झांकी और जेसीबी मशीन पर बनी रावण सहित पुष्पक विमान आकर्षण बनी,दूल्हा बने भगवान शिव की जगह जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया।