खुरई: न्यायालय में आयोजित हुआ महिला दिवस, न्यायाधीशों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया सम्मानित
Khurai, Sagar | Mar 9, 2024 खुरई की सिविल न्यायालय में शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे अधिवक्ता संघ द्वारा महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं सेवा निवृत्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अथिति द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष शुक्ला और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बंटू चौबे ने किया सम्मानित। मंच संचालन अधिवक्ता संघ सचिव हिमांशु शर्मा ने जबकि आभार अधिवक्ता अरुण मोदी ने किया।