कन्नौज: छिबरामऊ 100 सैय्या अस्पताल में बिना सर्जन ऑपरेशन के मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश, तीन सदस्यीय टीम गठित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन के महिला का ऑपरेशन करने का मामला तूल पकड़ गया। प्रकरण सुर्खियों में आने पर डीएम ने किए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम भी गठित कर दी गई।