गोगरी: गोगरी में कार और मिनी ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टला, कार क्षतिग्रस्त
Gogri, Khagaria | Apr 12, 2026 गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय के समीप रविवार की दोपहर करीब दो बजे कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार यात्रियों की बाल-बाल जान बच गई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक पर एफसीआई गोदाम का खाद्यान्न लोड था। वहीं कार सवार दो व्यक्ति परबत्ता से अपने घर मुंगेर