गोमिया: मुरुबन्दा आवास पर विधायक योगेंद्र प्रसाद ने क्षेत्रवासियों से मिले, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Gumia, Bokaro | Jun 26, 2026 गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज शुक्रवार समय 12 बजे मुरुबन्दा स्थित अपने आवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े अहम मुद्दे रखे। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित परेशानियां बताईं।