औरंगाबाद जिले के हाईवे पर बुधवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुल्लो गांव निवासी महिला पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार की शाम 6 बजे के लगभग उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ पैतृक गांव भुल्लो लाया गया, जहां जमुई पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।