भभुआ: मामादेव गांव के पास बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Bhabua, Kaimur | May 30, 2025 मामादेव गांव के पास बाइक सवार को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घटना गुरुवार की देर रात्रि 9:30 बजे की बताई गई। आज शुक्रवार को 1 बजे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव के बड़ाबाबू कुमार एवं घायलों में गोलू कुमार एवं विशाल कुमार है।