मनेर: छितनावा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुए मारपीट के दौरान महिला समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल
Maner, Patna | Jul 8, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत छितनावा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वही शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी है।