पूरनपुर: गोमती पुनरोद्धार अभियान का शुभारंभ, हजारों लोगों ने श्रमदान किया
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के "एक जनपद एक नदी" अभियान के तहत मां गोमती नदी के पुनरोद्धार कार्य का सोमवार शुभारंभ ग्राम पंचायत शेरपुर मकरंदपुर (चंदुइया कॉलोनी) से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित जिले के अधिकारियों,विधायक बाबूराम पासवान व अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने विधि-विधान से पूजन एवं नारियल फोड़कर किया।