भुसावर: तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन हुआ प्रभावित
क्षेत्र में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ आई आंधी और हल्की बारिश ने कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। आंधी के प्रभाव से सड़क किनारे खड़े पेड़ धराशायी हो गए, जबकि कई जगह बिजली के खंभे और विज्ञापन होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ों के गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।