श्योपुर। कलेक्टेªट सभाकक्ष में दिशा समिति की बैठक मंगलवार को दोपहर 03 बजे सांसद शिवमंगल सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सांसद श्री तोमर ने कहा कि जिले के विकास के लिए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सभी मिलकर समन्वय से कार्य करें, उन्होने कहा कि विकास योजनाओं के प्रोजेक्ट बनाये तथा उन्हें अवगत कराया जायें।