धनघटा के सिद्धि विनायक मैरेज हॉल में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार नन्हे ओझा ने उद्घाटन किया। शिवराम चतुर्वेदी और रवि प्रजापति समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। युवाओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। आयोजक पंडित आदित्य शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाया।