जांजगीर: दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से कन्हईबंद गांव निवासी सावित्री को मिला संबल
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कन्हईबंद की निवासी सावित्री यादव इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनका जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में व्यतीत हो रहा था। भूमिहीन होने के कारण उनके पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था और वे पूर्णतः मजदूरी कार्य पर निर्भर थीं। सीमित आय के कारण परिवार का भरण-पोषण एवं अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना।