पूरनपुर: आसाम हाइवे पर श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में भारतीय किसान चढूनी संगठन ने लगाई छबील
पूरनपुर। गुरुवार दोपहर एक बजे भारतीय किसान चढूनी संगठन द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस की स्मृति में मीठे जल की सेवा करते हुए छबील लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को ठंडा मीठा जल पिलाकर सेवा भाव का संदेश दिया गया। भीषण गर्मी में लोगों ने इस सेवा की सराहना की और राहत महसूस की। संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।