हमीरपुर: इंगोहटा में रेलवे ने सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता दिए बिना मुख्य रास्ता बंद किया, लोगों में आक्रोश
कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर स्थित ग्राम इंगोहटा में रेलवे और ग्रामीणों के बीच आवागमन को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। रेलवे गेट संख्या 25 पर अंडरब्रिज निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है, लेकिन इसके वैकल्पिक रास्ते के रूप में प्रस्तावित गेट संख्या 26 के अंडरब्रिज की खस्ताहाल स्थिति ने ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। इंगोहटा के ग्रामीण योगेंद्