कल्याणपुर: सोमनाहा ढाब में आग से गेहूं की फसल जलकर राख
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोमनाहा ढाब में मंगलवार को एक गेहूं के खेत में अचानक आग लगी। हो हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशामक दल को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सोमनाहा निवासी जय लाल सिंह के करीब 10 कट्ठा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।