बालूमाथ: रामनवमी पर्व पर मंदिरों, देवालयों और मंडपों में उमड़ी भीड़, हर सनातनी के घर पर लगा महावीरी झंडा
श्री रामनवमी पर्व को लेकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह से ही क्षेत्र में स्थित मंदिरों देवालयों तथा देवी मंडप में श्रद्धालुओं कतार लगा हुआ है। जहां पर लोग काफी संख्या में पहुंचकर भगवान हनुमान के साथ-साथ मंदिरों में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना की जा रही है जो आज शुक्रवार देर शाम तक जारी रहेगी।