आसीन्द: शम्भूगढ़ शिविर में चारागाह भूमि और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर युवाओं ने खून से लिखा ज्ञापन, हुआ हंगामा
Asind, Bhilwara | Jul 10, 2026 शम्भूगढ़ शिविर में चारागाह भूमि और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हंगामा, युवाओं ने खून से लिखा ज्ञापन शम्भूगढ़। ग्राम शम्भूगढ़ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शुक्रवार को चारागाह भूमि को अतिक्रमण एवं अवैध मलबे से मुक्त कराने की मांग को लेकर युवाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने जिला कलेक्टर के नाम खून से ज्ञापन लिखकर शिविर प्रभारी को सौंपा