देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र में शादी में नाचते समय हाईवे की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत
कुंडा में एक शादी समारोह के दौरान बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें नाचते समय एक अधेड़ मजदूर की हाईवे की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना भौंरा जमुआ स्थित काली मंदिर के सामने की है जहां पूरी वारदात पास के ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मृतक की पहचान मेदनीडीह पंचायत के बांधागर नगर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में की गई ।