बख्तियारपुर: बख्तियारपुर फोरलेन पर ओवरटेक करते समय दो वाहनों की टक्कर, बाइक सवार तीन लोग घायल
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर करौता स्थित जगदंबा मंदिर के समीप ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसा हो गया। दो वाहनों के बीच ओवरटेक के चक्कर में एक बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर निवासी मंजू देवी, शनिचरी देवी और सुमन कुमार के रूप में हुई है। हादसे के