तिलौथू: तिलौथू थाना मोड़ पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड ट्रक नाले में गिरा
तिलौथू थाना मोड़ पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड ट्रक नाले में गिरा रोहतास जिले के तिलौथू थाना मोड़ के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक ओवरलोड ट्रक अचानक सड़क किनारे टूटे नाले में जा गिरा। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में ट्रक को नाले से बाहर निकाला गया।