नसीराबाद: तेज बारिश से सड़कें बनीं दरिया, जलभराव के कारण थमी रफ्तार, वाहन रेंग-रेंग कर चले
सोमवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बारिश से सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी रफ्तार, रेंग-रेंग कर चले वाहन शहर में हुई तेज बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। करीब 45 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।