कराहल: नोनार सरकार में भक्ति के रंग, प्रभारी मंत्री ने दी राम भजनों की प्रस्तुति
श्योपुर - जिले के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने श्योपुर प्रवास के दौरान गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे कराहल- पनवाड़ा रोड पर स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर नोनार सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा श्रीमद्भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए