कराहल: जल संरक्षण के लिए सभी मिलकर काम करें - प्रभारी मंत्री, पनवाड़ा तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गहरीकरण कार्य शुरू
श्योपुर - नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं श्योपुर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम पनवाडा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया