कराहल: ग्राम पंचायत सिलपुरी में तालाब की मरम्मत, जल गंगा अभियान के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य जारी
श्योपुर - कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत अतेंद्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को सहेजने का कार्य निरंतर जारी है इसी क्रम में कराहल विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलपुरी में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बनार तालाब की मरम्मत का कार्य किया गया