बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गई
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में रैली निकाली। उसके बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने समाज सुधारक भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई। जयंती की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने की तथा संचालन वर्षा प्रधान ने किया।