सिरोंज-शमशाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बैरसिया निवासी रूप सिंह केवट की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें पहले सिरोंज अस्पताल और फिर विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिवार ने सिरोंज अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाये है।