खरगोन के विवेकानंद कॉलोनी उद्यान में हिंदू संस्कृति एवं संस्कार संस्था द्वारा आयोजित आत्मरक्षा शिविर में 300 से अधिक बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। रविवार को एसपी रविन्द्र वर्मा ने शिविर पहुंचकर बेटियों के तलवारबाजी, लाठी संचालन और आग बुझाने के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियां अब हर मोर्चे पर देश सेवा के लिए तैयार हैं।