ऑर्फियम टॉकीज से पोस्ट ऑफिस मार्ग पर गड्ढों में तब्दील सड़क बनी मुसीबत, राहगीर परेशान
महू शहर में ऑर्फियम टॉकीज से पोस्ट ऑफिस पहुंच मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार 12 बजे बताया कि यह मार्ग शहर का व्यस्त रास्ता है, जहां से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और कर्मचारी गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से सड़क की