कोलगवां के हिनौती में मनोज बंसकार अपनी जमीन में सूअर पाले है । पड़ोसी महिला मीरा विश्वकर्मा और किरण विश्वकर्मा सूअर पालने का विरोध करने लगी । जब मनोज ने सुअर पालन जारी रखा तो पड़ोसी महिलाओं ने आम रास्ते में बिजली करंट फैला दिया । परिवार व सुअरों को जान का खतरा होने पर मनोज रविवार की सुबह 1130 बजे कोलगवां थाने पहुंचा है और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।