मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नीचा सद्दीकनगर स्थित एक मस्जिद में जूते चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले मस्जिद से बाहर आकर टोपी पहनी, फिर दोबारा अंदर जाकर नमाज पढ़ रहे शख्स के जूते चुरा लिए। यह पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।