प्रतापपुर: रोजगार की तलाश में जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, सांसद कालीचरण सिंह ने दी मदद
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम प्रतापपुर निवासी रौशन कुमार की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। रौशन अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और सफर के दौरान ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। परिजनों के अनुसार रौशन चेन्नई जाने वाली ट्