एटा: बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न
Etah, Etah | Apr 14, 2026 शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद एटा में भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पूर्ण श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।