शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र में करीब 28 वर्षीय एक युवक ट्रेन से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मृत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।