रेवाड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर धारूहेड़ा में चेयरमैन और अधिकारियों ने किया श्रमदान
Rewari, Rewari | Sep 17, 2025 कस्बा धारूहेंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, उपप्रधान अजय जांगडा व अन्य कर्मचारियों ने दिल्ली रोड पहुंच सफाई अभियान में हिस्सा लिया। नगर पालिका पार्षद व कर्मचारियों ने मिलकर जगह-जगह पड़ा कचरा एकत्र किया और उसे कचरा वाहन में डाला।