बालाघाट: अंडरग्राउंड नाली में छिपे वन्यजीव को तेंदुआ समझ मचा हड़कंप, निकली जंगली बिल्ली
शहर से लगे आंवलाझरी पंचायत के कटिंगटोला क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अंडरग्राउंड नाली में वन्यजीव के छिपे होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने उसे तेंदुआ होने की आशंका जताई, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, भरवेल