शाजापुर: शाजापुर में तेज रफ्तार का कहर, दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
शाजापुर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मदाना रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संतोष की इंदौर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि पनवाड़ी गांव में अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल कयूम ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।