हरदा: सादगी की मिसाल: हरदा में 27 जोड़ों का सामूहिक निकाह, कम खर्च में रची शादियां
Harda, Harda | Apr 19, 2026 शहर के मिडिल स्कूल ग्राउंड में रविवार को मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित सामूहिक निकाह सम्मेलन में सादगी और सामाजिक एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। “अज़ीमुश्शान इज्तिमाई शादी सम्मेलन” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 27 जोड़ों ने एक साथ निकाह कर अपने नए जीवन की शुरुआत की। जिससे वे आर्थिक बोझ से बचकर अपने बच्चों का निकाह कर पा रहे हैं।